फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bhojawas bus queue shelter becomes illegal parking, passengers forced to stand outside

Mahendragarh-Narnaul News: भोजावास बस क्यू शेल्टर बना अवैध पार्किंग, सवारी बाहर खड़े होने को मजबूर

Tue, 10 Dec 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 10 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bhojawas bus queue shelter becomes illegal parking, passengers forced to stand outside
कनीना। कुछ दिनों से भोजावास बस क्यू शेल्टर अवैध पार्किंग बन गया है। इसके कारण आसपास के गांवों से आने वाले लोग बस के इंतजार में घंटों बाहर खड़े होकर या आसपास की दुकानों में खड़े रहने को विवश हैं।
विज्ञापन

वहीं बस क्यू शेल्टर में कुछ लोग बाइक, स्कूटी आदि खड़ी कर पार्किंग बना दिया है। इसके कारण स्कूल कॉलेज जाने वाली विद्यार्थियाें सहित भोजावास से कनीना, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, नारनौल, महेंद्रगढ़ जाने वाले ग्रामीण और महिलाओं को परेशानी हो रही है। बस क्यू शेल्टर में अवैध पार्किंग से लोगों को धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

बस स्टैंड परिसर में शौचालय की समस्या बनी हुई है। कुछ वर्ष पहले पूर्व की पंचायत ने लाखों रुपये खर्च कर पीने के पानी तथा महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था कराई गई थी, लेकिन नवंबर में हल्की बारिश के कारण बस स्टैंड परिसर में बने शौचालय की दीवार ढह गई थी। इसे पंचायत ने आज तक ठीक नहीं कराया है। इसके कारण आसपास से आने वाले लोगों समेत बस स्टैंड पर रह रहे दुकानदारों को शौच के लिए समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वर्जन:
भोजावास बस स्टैंड पर अवैध पार्किंग के साथ शौचालय की वजह यात्रियों को जो परेशानी हो रही है। एक बार चेक कर लेता हूं। इसके बाद ही कुछ कह सकता हूं। चेक करने के बाद जो भी समस्या बस स्टैंड में है, उन्हें दूर किया जाएगा।-अनित यादव, महाप्रबंधक, राज्य परिवहन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed