महेंद्रगढ़। गांव पालड़ी पनिहारा में स्थित बाबा रूपादास खेल स्टेडियम में नौवीं कल्पना चावला क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन भिवानी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 136 रन बनाएं।
कोच रवि पाली व कमेटी प्रधान विजयपाल ने बताया कि भिवानी की तरफ से पारुल ने 70 रन व दीपिका ने 34 रन नाबाद बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिसार टीम 100 रन ही बना सकी। दीपिका की शानदार गेंदबाजी चार ओवर आठ रन देकर 2 विकेट लिए। इस प्रदर्शन पर दीपिका को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दूसरा मुकाबला गुरूग्राम व हिसार के मध्य खेला गया। हिसार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 108 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरूग्राम की टीम 15 ओवर में जीत हासिल की। इस मैच का मैन ऑफ द मैच अनन्या को चुना गया जिन्होंने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट व 15 रन बनाए। इस मौके पर सचिव राजपाल, खजांची ओम प्रकाश, महिपाल, शीशपाल, अतर सिंह मौजूद रहे।