फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bhawna won two silver medals in archery competition

Mahendragarh-Narnaul News: भावना ने तीरंदाजी स्पर्धा में जीते दो रजत पदक

Sun, 02 Nov 2025 11:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 02 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bhawna won two silver medals in archery competition
फोटो नंबर- 03दो रजत पदक के साथ तीरंदाजी ​खिलाड़ी भावना। स्रोत-कोच
नारनौल। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भावना ने दो रजत पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता बटिंडा में 23 से 31 अक्तूबर तक किया गया। इसमें देश भर से करीब 200 विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर की तरफ से भावना ने 30 मीटर व 50 मीटर श्रेणी की प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें से 30 मीटर में रजत व 30 व 50 मीटर में किए गए स्कोर को मिलाकर ओवरऑल में रजत पदक जीता।
विज्ञापन

रजत पदक विजेता खिलाड़ी भावना सुभाष स्टेडियम में संचालित विभागीय खेल नर्सरी में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। उन्होंने गत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए थे। रजत पदक विजेता भावना को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजत पदक विजेता खिलाड़ी भावना ने कहा कि प्रतियोगिता के लिए नियमित रूप से खेल नर्सरी में अभ्यास कर रही थी। दो रजत पदक जीतने के बाद आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। उम्मीद है आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर पाऊंगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर व ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना लक्ष्य है।


वर्जन :



भावना के रजत पदक जीतने से अन्य खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। हमारा प्रयास है कि खेल नर्सरी में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए ताकि खिलाड़ी खेल के उच्चतम स्तर तक पहुंच सकें और जिले का नाम रोशन कर सकें।-विनय कुमार, तीरंदाजी कोच, विभागीय खेल नर्सरी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed