फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bhavya Gunwal won silver medal in International Biology Olympiad

Haryana: भव्या गुणवाल ने अंतरराष्ट्रीय बायोलॉजी ओलंपियाड में जीता रजत पदक, 30 जुलाई को लौटेंगी स्वदेश

Sun, 27 Jul 2025 03:52 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 27 Jul 2025 03:52 PM IST
सार

 भव्या गुणवाल ने 56वें अंतरराष्ट्रीय बायोलॉजी ओलंपियाड (आईबीओ) में भारत के लिए रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।  भव्या 29 जुलाई को मुंबई के रास्ते स्वदेश लौटेंगी।

विज्ञापन
Bhavya Gunwal won silver medal in International Biology Olympiad
भव्या गुणवाल - फोटो : संवाद

विस्तार

अटेली की भव्या गुणवाल ने 56वें अंतरराष्ट्रीय बायोलॉजी ओलंपियाड (आईबीओ) में भारत के लिए रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता फिलीपींस के क्वेज़ोन सिटी में 20 से 26 जुलाई 2025 तक आयोजित हुई, जिसमें 77 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भव्या ने इससे पहले रोमानिया में आयोजित 21वें अंतरराष्ट्रीय जूनियर साइंस ओलंपियाड (आईजेएसओ) में स्वर्ण पदक भी जीता था। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके गृहनगर अटेली और पैतृक गांव मंदौला में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


स्वदेश वापसी और सम्मान समारोह

भव्या 29 जुलाई 2025 को मुंबई के रास्ते स्वदेश लौटेंगी और 30 जुलाई को अटेली पहुंचेंगी। उनकी इस विशेष उपलब्धि के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर उन्हें दिल्ली के सेंट्रल हॉल में सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन


परिवार की प्रतिक्रिया

भव्या के पिता डॉ. अनिल यादव और माता डॉ. सुमन यादव ने कहा, "हमारी बेटी ने न केवल भारत का गौरव बढ़ाया है, बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्थापित की है। यह उपलब्धि भव्या की व्यक्तिगत सफलता के साथ-साथ भारतीय विज्ञान शिक्षा की गुणवत्ता और देश के युवाओं की प्रतिभा का प्रमाण है। उनके दादा मास्टर श्रद्धानंद ने कहा, "लड़के-लड़कियों में कोई भेद नहीं है। लड़कियां अंतरिक्ष, चिकित्सा, खेल, राजनीति और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक मंच पर उपलब्धियां

भव्या ने सिंगापुर, मलेशिया, दुबई, हांगकांग और रोमानिया जैसे देशों में आयोजित शैक्षिक प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे समुदाय को गौरवान्वित किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed