फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Better work should be done in the field of youth demand, employment and education

Mahendragarh-Narnaul News: युवाओं की मांग, रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में किए जाएं बेहतर काम

Mon, 14 Oct 2024 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 14 Oct 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Better work should be done in the field of youth demand, employment and education
फोटो नंबर-17लकिता। छात्रा पीजी कॉलेज, नारनौल।
नारनौल। प्रदेश में जल्द ही नई सरकार का गठन किया जाएगा। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं की भी सरकार से बहुत उम्मीद है। इनमें रोजगार और शिक्षा प्रमुख है। युवाओं का कहना है कि सरकार से उम्मीद है कि सरकारी विभागों में भर्तियां की जाएंगी और क्षेत्र में उद्योग धंधे स्थापित होंगे। युवाओं की मांग है कि जिले में स्थित कालेज में पारंपरिक कोर्स के साथ-साथ रोजगार पूरक कोर्स भी उपलब्ध करवाएं जाएं, ताकि युवाओं को अपने ही क्षेत्र में आसानी से शिक्षा प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

जिले में चार विधानसभा क्षेत्र है, लेकिन किसे में भी उद्योग धंधे स्थापित नहीं है। जिस तरह रेवाड़ी में बावल क्षेत्र और गुरुग्राम के मानेसर क्षेत्र में उद्योग धंधे स्थापित किए गए हैं। सरकार से उम्मीद है कि उसी तर्ज पर नारनौल के नांगल चौधरी और अटेली में उद्योग धंधे स्थापित करेगी ताकि निजी सेक्टर में युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सकें।
विज्ञापन

लकिता, छात्रा, पीजी काॅलेज, नारनौल।
युवा पारंपरिक कोर्स की जगह रोजगार पूरक कोर्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं ताकि कोर्स पूर्ण होने के बाद नौकरी के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। लेकिन जिले में स्थित सरकारी कालेज में पारंपरिक कोर्स तो उपलब्ध है, लेकिन रोजगार पूरक कोर्स का अभाव है। जिले में स्थित काॅलेज में पारंपरिक कोर्स के साथ-साथ रोजगार पूरक कोर्स भी उपलब्ध करवाएं जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीति शर्मा, छात्रा, महिला काॅलेज, नारनौल।
सरकार से उम्मीद है कि सरकारी विभागों में स्थाई भर्ती निकाली जाए ताकि प्रतिभावान युवा नौकरी प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सकें। बढ़ती बेरोजगारी के कारण युवा नशे और अपराध जगत में कदम रख रहे हैं, जो सभ्य समाज के लिए चिंता का विषय है।
अंशुल सैनी, छात्र, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed