फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   beti bachao programme in mahendragarh

हजारों युवाओं ने ली बेटी बचाने की शपथ

Mon, 15 Feb 2016 12:23 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Mon, 15 Feb 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन

चौदह फरवरी को जहां एक ओर देश का युवा वेलेंटाइन डे मनाने में व्यस्त था वहीं महेंद्रगढ़ के हजारों युवा ‘बेटी बचाने और बेटी पढ़ाने’ की शपथ ले रहे थे। दरअसल देश में महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


रविवार को शहर के देवीलाल पार्क में युवा जागरूक संघ ने वेलेंटाइन डे पर रविवार को बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पांच हजार लोगों ने ‘बेटी बचाने और बेटी पढ़ाने’ की शपथ ली। कार्यक्रम में पर्वतारोही संतोष यादव मुख्य अतिथि रहीं जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रधान अमित यादव ने की। शपथ समारोह के पहले लड़कियों ने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ एक नाटक को मंचन कर लोगों को जागरूक किया। अंत में युवा जागरूक संघ की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


मुहिम को माओं का सहारा :
युवा जागरूक संघ के तत्वावधान में देवीलाल पार्क में आयोजित शपथ समारोह में माताएं भारी संख्या में पहुंचीं और बेटी बचाने की शपथ ली। हालांकि यहां युवतियों की संख्या काफी कम रही। इस समारोह में बुजुर्गों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। औरतों ने पूरा कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के साथ देखा और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों को दें अच्छे संस्कार : यादव
मुख्य अतिथि संतोष यादव ने कहा कि हमें बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में समाज में जो सामाजिक बुराईयां हैं उनको खत्म करने के लिए हमें अपनी शिक्षा पद्घति को बदलकर पौराणिक शिक्षा पर ले जाना होगा। उन्होंने कहा कि खाना पान, रहन-सहन हमारी शिक्षा का हिस्सा बनाना चाहिए। नव विवाहित दंपति को संस्कारवान होना चाहिए, हमें उनको आचरित करना चाहिए ताकि वे कन्या भ्रूण हत्या जैैसे महापाप से बच सकें। उन्होंने बताया कि जब किसान खेती करता है तो भूमि को पहले ठीक करता है और बीज अंकुरित करता है और उसकी देखरेख अच्छे से करता है तो ही उसको अच्छी फसल मिल पाती है। उसी प्रकार हमें भी अपने बच्चों को बचपन से ही संस्कारवान बनाना चाहिए और उनका ध्यान रखना चाहिए। जब बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाएगी तो इस प्रकार की समस्या समाज से दूर होती चली जाएंगी।


तीन जिलों में चल रहा है अभियान
युवा जागरूक संघ के प्रधान अमित यादव ने बताया कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराईयों को खत्म करने के लिए शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। अगर समाज शिक्षित होगा तो सामाजिक बुराईयों पर अंकुश लगेगा। यादव ने कहा कि लोगों को सोच बदलने की जरूरत है। समाज बहन बेटियों के बिना नहीं चलता। उन्होंने बताया कि वे गांव-गांव और घर-घर जागकर यह संदेश पहुंचाएंगे। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और पानीपत में उनका यह अभियान जारी है अब उन्होंने आज से भिवानी जिले को भी इसका हिस्सा बना लिया है। वहां भी जाकर वे इस अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष से युवा जागरूक संघ के इस अभियान में जुटा है और आगे भी जुटा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed