फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Beautification of 75 ponds in the district

जल शक्ति अभियान कैच द रेन 2022- डीआरडीए में जल शक्ति सूचना केंद्र स्थापित

Tue, 05 Jul 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Beautification of 75 ponds in the district
नारनौल। उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर ने कहा कि जिल में जलशक्ति अभियान कैच द रेन 2022 जोर शोर से चल रहा है। इस कार्य में और अधिक जन भागीदारी के लिए डीआरडीए कार्यालय में जल शक्ति सूचना केंद्र स्थापित किया गया है। सूचना केंद्र के नंबर 01282-250423 पर कोई भी नागरिक जलशक्ति अभियान के संबंध में सूचना ले सकता है। उपायुक्त सोमवार को कैंप कार्यालय में मिनिस्ट्री ऑफ कारपोरेट अफेयर के डिप्टी सेक्रेटरी एवं जल शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी रवि कुमार वर्मा व अन्य अधिकारियों के साथ इसी विषय को लेकर बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि महेंद्रगढ़ में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 अमृत सरोवर तैयार किए जा रहे हैं। इसमें तालाबों का सुंदरीकरण व पुनरुद्धार करना शामिल है। इन सभी की जियो टैगिंग की गई है तथा प्रत्येक तालाब की एक यूआईडी भी बनाई गई है। यह सभी सूचनाएं जल शक्ति अभियान के पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अभियान में और अधिक जन भागीदारी बढ़ाने के लिए कैच द रेन से संबंधित बैनर और पोस्टर सभी कार्यालयों में लगवाएं। डीसी ने डिप्टी सेक्रेटरी को जानकारी दी कि जिले में जल शक्ति अभियान के तहत ही मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान के सार्थक परिणाम मिल रहे हैं। जिला की सभी एनजीओ तथा संगठन और आम नागरिक इस अभियान से जुड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जन भागीदारी के साथ जिला महेंद्रगढ़ में बारिश की एक-एक बूंद का संचयन करना है। आम नागरिकों में इस बार जल संरक्षण को लेकर भारी उत्साह दिखाई। इस बैठक में डिप्टी सेक्रेटरी के साथ आए टेक्निकल ऑफिसर केसी मंडल, एक्सईएन पंचायती राज नारायण दत्त, सिंचाई विभाग के एक्सईएन नितिन भार्गव तथा केके यादव के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed