{"_id":"66cf9f103dcbee6cb70903f4","slug":"barda-team-defeated-jonvas-by-60-runs-narnol-news-c-203-1-sroh1012-111710-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बारडा की टीम ने जोनवास को 60 रनों से दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बारडा की टीम ने जोनवास को 60 रनों से दी मात
Thu, 29 Aug 2024 03:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव भांखरी की ढाणी निंबी में शिव मंदिर क्रिकेट खेल प्रतियोगिता में बुधवार को तीसरे राउंड के दो मुकाबले हुए। कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया पहला मुकाबला जोनावास और बारडा की टीम के मध्य खेला गया। जोनावास की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
बारडा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में दो विकेट खोकर 100 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जोनावास की टीम 40 रन पर ऑल आउट हो गई। बारडा की टीम ने 60 रन से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में मैच में बारडा टीम के खिलाड़ी धोलिया को मैन ऑफ दा मैच का खिताब देकर सम्मानित किया गया।
वहीं दूसरा मुकाबला जांजड़ियावास व खुडाना टीमों के मध्य हुआ। खुडाना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में चार विकेट खोकर 64 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जांजडियावास की टीम ने आठ ओवर में दो विकेट खोकर पर 65 रन बना आठ विकेट से जीत दर्ज कर आगामी राउंड में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विजेता टीम के खिलाड़ी होल्डर को मैन ऑफ दा मैच का खिताब देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। विजेता टीम को 21 हजार व उप विजेता को 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।