फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Barbed wire fence installed near the stadium entrance.

Mahendragarh-Narnaul News: स्टेडियम के प्रवेश द्वार के पास लगाई कंटीली तार की बाड़

Sat, 17 Jan 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Barbed wire fence installed near the stadium entrance.
फोटो नंबर- 18स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर लगाई गई कंटीली तार की बाड़। संवाद
नारनौल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम के प्रवेश द्वार के पास कंटीले तार की बाड़ की गई है। इसका उद्देश्य बेसहारा गोवंश व असामाजिक तत्वों को स्टेडियम में प्रवेश करने से रोकना है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्टेडियम में तीन प्रवेश द्वार बने हुए है। लेकिन दो प्रवेश द्वार जर्जर हाल में है, इसलिए उन्हें अस्थाई रूप से बंद किया गया है। वहीं एक प्रवेश द्वार खिलाड़ियों व सैर-सपाटा करने वाले लोगों के लिए हमेशा खुला रहता है।
विज्ञापन

इस कारण गोवंश स्टेडियम में प्रवेश कर जाते हैं और हादसों का खतरा बना रहता है। वहीं दोपहर व शाम के समय तेज गति से दुपहिया वाहन लेकर असमाजिक तत्व स्टेडियम में प्रवेश कर जाते हैं। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने व सैर-सपाटा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्जन :
मुख्य प्रवेश द्वार के पास कंटीली तारों की बाड़ की गई है ताकि गोवंश व मैदान में बाइक ले जाने पर रोक लगाई जा सकें। वहीं जर्जर प्रवेश द्वार को भी जल्द ठीक करवाया जाएगा।-नरेंद्र कुंडू, जिला खेल अधिकारी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed