फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bar Association delegation met CM under former minister's leadership, picket postponed

पूर्व मंत्री के नेतृत्व में सीएम से मिला बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, धरना स्थगित

Fri, 12 Feb 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bar Association delegation met CM under former minister's leadership, picket postponed
गुरुग्राम में मुख्यमंत्री से मुलाकात के पहले पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, सांसद चौ? - फोटो : Narnol
बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के नेतृत्व मेें गुरुग्राम में मुख्यमंत्री से मिला। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद बार प्रधान अजीत यादव ने धरना स्थगित करने का एलान किया। इस मौके पर उनके साथ सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, को-ऑपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन कंवर सिंह यादव भी थे। प्रतिनिधिमंडल में बार के प्रधान अजीत यादव, अधिवक्ता बाबूलाल यादव, धर्मबीर, नरेंद्र प्रधान, पूर्व प्रधान राजकुमार , इंद्रपाल बोहरा, इंद्रपाल बोहरा, एडवोकेट रमेश बोहरा, खुशीराम खैरवाल, चंद्रकला खातोद, रविंद्र तंवर मौजूद थे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल को पगड़ी पहनाई। पूर्व मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ में एडीजे कोर्ट की सौगात दी है । जिला स्तर के अधिकारी महेंद्रगढ़ में बैठाने के आदेश जारी किए हैं। क्षेत्र की हर मांग को उठाते रहेंगे। जिला मुख्यालय के लिए भी मुख्यमंत्री ने सकारात्मक भरोसा दिया है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान अजीत सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एडीजे कोर्ट को सैद्धांतिक मंजूरी देकर तथा जिला स्तर के अधिकारी एक दिन महेंद्रगढ़ बैठाकर सकारात्मक प्रयास किए हैं। जिला मुख्यालय की मांग उनकी प्राथमिकता पर रही है। 70 वर्षों की गलती को सुधारने में समय लगेगा। बार एसोसिएशन ने अपना धरना स्थगित करने की घोषणा कर दी है। बार की ओर से कोई धरना नहीं चल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed