{"_id":"6aa46a5fb9e2f5e89a04f3cc","slug":"banking-operations-came-to-a-halt-due-to-a-strike-by-bank-employees-pressing-for-demands-including-a-five-day-banking-week-narnol-news-c-203-1-mgh1004-129956-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पांच दिन का बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों पर बैंककर्मियों की हड़ताल से ठप रहा कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पांच दिन का बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों पर बैंककर्मियों की हड़ताल से ठप रहा कामकाज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को सरकारी और निजी बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहा। क्षेत्र के 20 से अधिक सरकारी व निजी बैंकों के 40 से अधिक कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए।
बैंक कर्मचारियों सतीश कुमार, हवासिंह, मनोज कुमार और जयसिंह ने बताया कि यूएफबीयू से जुड़े सात प्रमुख संगठनों के माध्यम से बैंकिंग क्षेत्र के 90 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों व अधिकारियों का प्रतिनिधित्व होता है। लंबित मांगों को लेकर यह सांकेतिक हड़ताल की गई।
उन्होंने बताया कि मुख्य मांगों में पांच दिन का बैंकिंग सप्ताह लागू करना, सरकार की एकतरफा योजना वापस लेना और यूनियनों के साथ द्विपक्षीय बातचीत से उसमें बदलाव करना शामिल है। साथ ही अन्य लंबित मुद्दों का समाधान करने की मांग की गई।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो 28, 29 और 30 सितंबर को आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पांच दिन के बैंकिंग सप्ताह को लेकर 8 मार्च 2024 को सहमति बनी थी। कर्मचारियों ने पीएलआई योजना से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग भी उठाई।