फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bangalore team defeated Jaipur

Mahendragarh-Narnaul News: बंगलूरू की टीम ने जयपुर को हराया

Fri, 17 Jan 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 17 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bangalore team defeated Jaipur
फोटो संख्या:69- बीजेआरडी क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच खेलते ​खिलाड़ी--स्रोत- आयोजक
फोटो संख्या: 68 से 69
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। पाली गांव में आयोजित बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ के छठे दिन तीन मुकाबले हुए। इस दौरान दर्शकों ने क्रिकेट मैच का आनंद उठाया।
कमेटी के सदस्य राजेश कुमार ने बताया कि छठे दिन पहला मुकाबला बीबीबी क्रिकेट क्लब जयपुर और बंगलूरू फोर्सिस के मध्य खेल गया। बीबीबी की टीम ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बंगलूरू की टीम ने 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 94 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीबीबी जयपुर की टीम 12 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 72 रनों पर ही ढेर हो गई। बंगलूरू की टीम ने यह मैच 11 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच रजत शर्मा, जिसने 30 बॉल पर 34 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके व एक छक्का लगाया
दूसरा मैच बीबीबी क्रिकेट क्लब जयपुर व रगनोर वॉरियर्स बॉबी दौलताबाद के मध्य हुआ। बीबीबी जयपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए बीबीबी जयपुर की टीम ने 7.1 ओवर 22 रन पर ऑल आउट हो गई, जबकि रगनोर वारियर्स बॉबी दौलताबाद की टीम ने 1.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 23 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। मैच में मैन ऑफ द मैच मानस शर्मा को दिया गया। 2 ओवर में शून्य रन देकर 2 मैडन ओवर व 6 विकेट लिए। मानस शर्मा ने इस मैच में हैट्रिक लगाई।
विज्ञापन

तीसरा मैच बंगलूरू फाेर्सिस व रगनोर वारियर्स बॉबी दौलताबाद के मध्य खेला गया। रंगनोर वारियर्स ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बंगलूरू फोसिर्स ने 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 96 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रगनौर की टीम ने 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 100 रन बना लिए। रगनोर वारियर्स की टीम ने यह मैच 9 विकेट से जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच अंकित नरवाल को दिया गया। उन्होंने 37 बॉल पर 65 रन बनाए। 5 चौके व 5 छक्के लगाए। 10 ओवर में 12 रन व एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed