फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Baljit Baghot won the riot of 21 thousand

बलजीत बाघोत ने जीता 21 हजार का दंगल

Sun, 21 Aug 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Baljit Baghot won the riot of 21 thousand
डेरोली अहीर में आयोजित कुश्ती दंगल में पहलवानों का हाथ मिलवाते एडवोकेट हेमंत सीहमा। - फोटो : Narnol
सीहमा। गांव डेरोली अहीर में गोगा नवमी के अवसर पर जाहरवीर गोगा मंदिर में मेले में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। मेला कमेटी प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि कबड्डी में जीतपुरा की टीम प्रथम और रोहतक की टीम द्वितीय स्थान पर रही। विजेता को 15 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार की इनाम दिया गया।
विज्ञापन

सरपंच राजपाल ने बताया कि कुश्ती में 21 हजार का दंगल बलजीत बाघोत तथा 11 हजार की कुश्ती कुलदीप बाघोत ने जीता। विजेता खिलाड़ियों और पहलवानों को राजपाल, रोहताश नंबरदार, सुरेंद्र पंच, विकास, राजेश सेठ, रणधीर सिंह, उधम सिंह व विजयपाल ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति और भाईचारे की पहचान हैं। जो प्रेम की भावना को बढ़ाते हैं। वहीं खेलों से युवाओं को प्रोत्साहन मिलता है। मेले में आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने गोगा वीर मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर देवेंद्र पंच, राजपाल पंच, मंगतूराम, सत्यवीर सिंह, जितेंद्र कुमार, कुलदीप, अनिल राव, बॉबी व राजकुमार आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed