फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bad result of Senior Secondary School Nangal Mala in Mahendragarh

Mahendragarh: वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल माला का खराब रिजल्ट, बोर्ड परीक्षा में 13 में से 11 बच्चे फेल

Wed, 17 May 2023 11:40 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सतनाली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सतनाली (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 17 May 2023 11:40 AM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि महज 2 विद्यार्थी ही पास होना शिक्षकों की लापरवाही का नतीजा है। ग्रामीण शिक्षा विभाग के उच्चाधिरियों को धरना स्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
Bad result of Senior Secondary School Nangal Mala in Mahendragarh
धरने पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंहेंद्रगढ़ के सतनाली क्षेत्र के गांव नांगल माला में खराब परीक्षा परिणाम आने पर रोष स्वरूप ग्रामीणों ने विद्यालय के गेट पर ताला जड़ धरना शुरू कर दिया। गांव नांगल माला विद्यालय में कक्षा दसवीं में कुल 13 विद्यार्थी थे। मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय के 13 में से महज 2 विद्यार्थी ही पास हुए जबकि 11 फेल हो गए।

विज्ञापन


उच्चाधिरियों को धरना स्थल पर बुलाने की मांग
खराब परीक्षा परिणाम को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामी तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि महज 2 विद्यार्थी ही पास होना शिक्षकों की लापरवाही का नतीजा है। ग्रामीण शिक्षा विभाग के उच्चाधिरियों को धरना स्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। बता दें कि हाल ही में वर्ष 2023-24 सत्र से ही विद्यालय को अपग्रेड करके वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दर्जा दिया गया है। विद्यालय के कक्षा 12वीं में इस समय छात्र संख्या 18 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed