फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bachhod team emerged victorious, defeating Mohanpur by 23 runs.

Mahendragarh-Narnaul News: मोहनपुर को 23 रनों से हराकर बाछौद की टीम रही विजेता

Fri, 16 Jan 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bachhod team emerged victorious, defeating Mohanpur by 23 runs.
फोटो 19विजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए चेयरमैन दिनेश जैलदार। ग्रामीण
मंडी अटेली। गांव खोड़ में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की लगभग 25 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल में बाछौद व मोहनपुर ने प्रवेश किया। मोहनपुर की टीम को 23 रनों से हराकर बाछौद की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

फाइनल में बाछौद ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए बाछौद ने 12 ओवरों में आठ विकेट खोकर 120 रन बनाए।
वहीं बाद में बैटिंग करने उतरी मोहनपुर की टीम ओपनिंग जोड़ी शानदार रही। इसके बाद में टीम ने 12 ओवरों में सात विकेट खोकर 96 रन बनाए। इसमें बाछौद 23 रनों विजेता हो गई। वहीं मैन ऑफ द मैच राहुल बाछौद ने जीता।
विज्ञापन

इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन दिनेश जेलदार ने विजेता टीम बाछौद को 21 हजार एवं उपविजेता टीम मोहनपुर को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। इस मौके पर दिनेश जैलदार ने कहा कि हार व जीत एक ही सिक्के के दो पहलु है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि हारने वाले खिलाड़ियों को निराश नहीं होकर कमियों को दूर करना चाहिए व अगली बार ऐसी प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाकर लोहा मनवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed