{"_id":"6706d5c422cbd5c46e017e54","slug":"baby-shower-ceremony-of-pregnant-women-in-anganwadi-center-bucholi-narnol-news-c-203-1-sroh1012-112605-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आंगनबाड़ी केंद्र बुचौली में गर्भवतियों की हुई गोद भराई रस्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आंगनबाड़ी केंद्र बुचौली में गर्भवतियों की हुई गोद भराई रस्म
Thu, 10 Oct 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 10 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- गांव बुचौली की आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिला की गोद भराई रस्म अदा करती आंग
महेंद्रगढ़। गांव बुचौली में आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई रस्म कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित महिलाओं को महिला व बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवतियों और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
महिलाओं के सम्मान में गोद भराई रस्म कार्यक्रम के तहत नीतू पत्नी मोहित यादव व मनीषा की गोद भराई की गई और गर्भवती व उसके पेट में पल रहे बच्चे के लिए मंगल कामना की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजबाला और शुभवंती ने बताया कि सुपरवाइजर शिवानी निर्देश में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने पौष्टिक आहार में मोटा अनाज के प्रयोग करने व हरी सब्जियां एवं संतुलित आहार लेने बारे में विस्तार से जानकारी दी। आंगनबाड़ी केंद्र में बाजरे की रेसिपी तैयार करवाई गई।
इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम रैबारी, सोनू एएनएम, मुकेश चौहान, रेणु कुमारी, सरपंच अलका यादव, शर्मिला, प्रेम, शारदा, तारामणि, उर्मिला, आरती, तमन्ना उपस्थित रहीं।