फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ayushman Yojana will get treatment at CHC level in Haryana

आयुष्मान योजना का CHC स्तर पर मिलेगा इलाज: मरीजों को सिविल व निजी अस्पतालों से मिलेगी निजात, पढ़ें रिपोर्ट

Wed, 01 Mar 2023 01:36 PM IST
नवीन दलाल रवि हसिजा, नारनौल (हरियाणा)
रवि हसिजा, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 01 Mar 2023 01:36 PM IST
सार

आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को सीएचसी स्तर पर जिन बीमारियों का इलाज हो सकेगा, उसमें उल्टी, दस्त, मलेरिया, डेंगू, डायरिया बुखार, डॉग बॉइट, चोट शामिल किए गए हैं। इसके लिए सीएचसी स्तर पर स्टॉफ नर्स या अन्य कर्मचारी को ट्रेनिंग दी जा रही है।

विज्ञापन
Ayushman Yojana will get treatment at CHC level in Haryana
ayushman card new - फोटो : istock

विस्तार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का इलाज हो सकेगा। अब तक सीएचसी स्तर पर केवल आयुष्मान कार्ड बनाने का काम ही होता था लेकिन इलाज के लिए नागरिक अस्पतालों या निजी अस्पतालों में मरीजों को जाना पड़ता था। अब सीएचसी स्तर पर सरकारी अस्पतालों में 127 बीमारियों से अधिकतर बीमारियों के अलावा स्पेशलिस्ट से संबंधित बीमारियों का इलाज हो सकेगा। यदि कोई बीमारी से संबंधित इलाज नहीं मिलता है तो मरीज को नागरिक अस्पताल रेफर किया जाएगा जहां उसका आयुष्मान योजना के तहत इलाज किया जाएगा।

विज्ञापन


छोटी बीमारियों के अलाव स्पेशलिस्ट होने पर उस बीमारी का मिल सकेगा इलाज
सीएचसी स्तर पर जिन बीमारियों का इलाज हो सकेगा, उसमें उल्टी, दस्त, मलेरिया, डेंगू, डायरिया बुखार, डॉग बॉइट, चोट शामिल किए गए हैं। इसके लिए सीएचसी स्तर पर स्टॉफ नर्स या अन्य कर्मचारी को ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके अलावा एक कंप्यूटर ऑपरेटर या सक्षम की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो डाटा को मेंटेन करेंगे। जिन लोगों के कार्ड नहीं बने हैं, वह भी पहले की तरह बनाए जाएंगे। इसके लिए सक्षम युवाओं की ड्यूटियां लगाई गई हैं। हर सीएचसी स्तर पर दो सक्षम लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


अब तक 57 प्रतिशत लोगों के ही बने हैं कार्ड 
प्रदेश भर में अब तक चिरायु के तहत 57 प्रतिशत लोगों ने ही कार्ड बनवाए हैं। लोग अब कार्ड बनवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। कार्ड बनवाने में महेंद्रगढ़ जिला पूरे प्रदेश में सबसे आगे हैं। यहां अब तक 73.63 प्रतिशत लोगों ने कार्ड बनवाए हैं जबकि सबसे कम मेवात में केवल 37.38 प्रतिशत लोगों ने ही कार्ड बनवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले में कितने प्रतिशत कार्ड बने

जिलों में कार्ड की संख्या

  • महेंद्रगढ़ 73.63
  • भिवानी 70.06
  • चरखीदादरी 69.57
  • हिसार 64.61
  • पानीपत 62.73
  • अंबाला 61.21
  • फतेहाबाद 61.80
  • रेवाड़ी 59.29
  • करनाल 59.90
  • जींद 59.31
  • झज्जर 57.98
  • यमुनानगर 59.46
  • पंचकूला 58.24
  • सिरसा 58.31
  • कैथल 54.26
  • सोनीपत 55.26
  • गुरुग्राम 52.22
  • कुरुक्षेत्र 54.00
  • रोहतक 52.36
  • पलवल 52.00
  • फरीदाबाद 43.83
  • नूहं 37.38

 
अधिकारी के अनुसार
अब तक सीएचसी स्तर पर केवल आयुष्मान कार्ड बनाए जाते थे, लेकिन आयुष्मान योजना के तहत इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए स्टॉफ नर्स, सक्षम को ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे लोगों को काफी फायदा मिल सकेगा।
-उमेश सैनी, जिला प्रबंधक, चिरायु योजना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed