{"_id":"6a1f245c1b99241e0c0ad8e4","slug":"automatic-bus-washing-machines-to-be-installed-in-narnaul-narnol-news-c-196-1-nnl1003-140673-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में लगेगी ऑटोमैटिक बस वाशिंग मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में लगेगी ऑटोमैटिक बस वाशिंग मशीन
Wed, 03 Jun 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-09नारनौल का बस स्टैंड।संवाद
नारनौल। जिले के चार प्रमुख बस स्टैंडों को विकसित कर यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन ने नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली और सतनाली बस स्टैंडों की रंगाई पुताई और मरम्मत कार्य के लिए टेंडर जारी किए हैं। नारनौल बस स्टैंड पर आधुनिक ऑटोमैटिक बस वाशिंग मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे बसों की अच्छी सफाई होगी।
लंबे समय से रखरखाव के अभाव में बस स्टैंड भवनों की दीवारें बदरंग हो चुकी थीं और कई स्थानों पर प्लास्टर व अन्य सुविधाएं भी क्षतिग्रस्त हो रही थीं। यात्रियों को बैठने, प्रतीक्षा करने और साफ-सफाई से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
अब प्रस्तावित कार्यों के तहत भवनों की सफेदी, टूट-फूट की मरम्मत, सार्वजनिक सुविधाओं के रखरखाव और पूरे परिसर को व्यवस्थित करने का काम किया जाएगा।
जिलेभर से प्रतिदिन हजारों यात्री इन बस स्टैंडों का उपयोग करते हैं, इसलिए यह योजना यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। टेंडर प्रक्रिया 14 मई से शुरू हो चुकी है और चयनित एजेंसी को कार्य पूरा करने के लिए 180 दिन का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
नारनौल बस स्टैंड पर लगने वाली ऑटोमैटिक बस वाशिंग मशीन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। वर्तमान में बसों की धुलाई पारंपरिक तरीके से की जाती है, जिसमें अधिक समय और श्रम लगता है।
मशीन लगने के बाद कम समय में बेहतर गुणवत्ता के साथ बसों की सफाई हो सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि इससे बसों के रखरखाव में सुधार होगा और यात्रियों को साफ-सुथरी बसों में सफर करने का अनुभव मिलेगा।
वर्जन:
जिले के विभिन्न बस स्टैंडों का विकास कर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बस स्टैंड में सफेदी और मरम्मत कार्य करवाए जाएंगे। नारनौल बस स्टैंड पर ऑटोमैटिक बस वाशिंग मशीन लगाने की योजना तैयार की गई है। बसों की सफाई पर जोर दिया जा रहा है।-देवदत्त, महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज, नारनौल।