फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ATMs are spewing 'fake' notes

एटीएम उगल रहे हैं ‘नकली’ नोट

Tue, 19 Aug 2014 12:10 AM IST
नारनौल
नारनौल Updated Tue, 19 Aug 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
एटीएम से फटे हुए नोट निकलना कोई नई बात नहीं है। इन नोटों के साथ नकली नोट भी निकल रहे हैं। कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया है। सतनाली कस्बे के बाढ़ड़ा रोड़ स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम से निकाले गए हजार रुपये के नोटों में एक नोट पर पैन से क्रॉस एवं फटा हुआ होने पर युवक के होश उड़ गए।
विज्ञापन


निकट के गांव कादमा (भिवानी) वासी सोमबीर पुत्र रामप्रसाद ने बताया कि वह अपने भाई ओमबीर जो आईटीबीपी में तैनात है का एटीएम कार्ड लेकर आज सुबह पैसे निकलवाने के लिए सतनाली आया था। सतनाली की एसबीओपी बैंक शाखा में लगे एटीएम में पैसे नहीं होने के चलतेे उसने पुराना बाढ़ड़ा रोड़ पर लगे पीएनबी के एटीएम से उसने दस-दस हजार करके बीस हजार रुपये निकाले। पीड़ित सोमबीर ने बताया कि पीएनबी की एटीएम मशीन से निकाले गए हजार रुपये के नोटों में से हजार रुपये का एक नोट फटी हालत में निकला है और नोट पर पैन से क्रॉस का निशान भी लगाया हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उक्त एक हजार का नोट ‘नकली’ है और उसने इस विषय में एटीएम मशीन से निकली पर्ची पर अंकित ग्राहक सेवा केन्द्र के नंबर पर दूरभाष से बात की तो वहां से इस मामले में एसबीआई बैंक अधिकारियों से बात करने की सलाह दे दी गई। सोमवीर ने बताया कि सतनाली कस्बे में पीएनबी अथवा एसबीआई की शाखा नहीं होने तथा आज छुट्टी का दिन होने के कारण उसकी समस्या में और इजाफा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed