फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   As soon as 6 in the evening, the silence in the market, medical and grocery shops remained open.

शाम 6 बजते ही बाजार में पसरा सन्नाटा, मेडिकल व किराने की दुकानें खुली रही

Fri, 23 Apr 2021 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
As soon as 6 in the evening, the silence in the market, medical and grocery shops remained open.
कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर को लेकर सरकार द्वारा शाम 6 बजे बाद बाजार बंद करने के आदेश के बाद दुकानों ने अपने शटर गिराने शुरू कर दिए। आधे घंटे में पूरा बाजार बंद हो गया। केवल आवश्यक वस्तुुओं की दुकानें मेडिकल स्टोर व राशन की दुकानें ही खुली रही। दुकानें बंद होते ही बाजार में लॉकडाउन जैसी स्थित दिखाई देने लगी। वहीं पुलिस कर्मचारियों ने दुकानदारों से समय से ही दुकानें बंद करने की अपील की थी। शराब के ठेके भी शाम 6 बजते ही बंद हो गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने सभी डीएसपी, एसएचओ व चौकी इंचार्ज को आदेश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में शाम 6 बजे तक बाजार बंद करवाया जाए। जिले में शुक्रवार से शाम 6 बजे के बाद रेस्टोरेंट और खाने की जगह भी बंद रहेंगी। जिले में सभी एसएचओ व चौकी इंचार्ज ने अपने अपने क्षेत्र के बाजार में जाकर आमजन को कोरोना महामारी को लेकर सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों के बारे में बताया। पुलिस ने कोरोना के नियमों का पालन करते हुए बाजार में सभी व्यापारियों व दुकानदारों को सरकार के निर्देशों के बारे में बताया। पुलिस द्वारा आमजन को समझाया गया कि कोरोना महामारी के चलते सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करना जरूरी है, तभी हम कोरोना बीमारी से अपना बचाव कर सकते हैं। पुलिस ने व्यापारियों व दुकानदारों से कहा कि स्वयं भी मास्क लगाएं और ग्राहक को भी मास्क लगाने के लिए कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed