{"_id":"6a8c8b4e434e13fa1c0d76ef","slug":"as-garbage-piles-up-heaps-of-it-are-being-set-on-fire-at-night-narnol-news-c-196-1-nnl1003-144311-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कूड़ा जमा हुआ तो रात में ढेरों को किया जा रहा आग के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कूड़ा जमा हुआ तो रात में ढेरों को किया जा रहा आग के हवाले
विज्ञापन
फोटो नंबर-15उठान नहीं होने के चलते महेंद्रगढ़ रोड़ पर कूड़े में लगाई गई आग। संवाद
नारनौल। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण 19 दिन से शहर में कूड़े का उठान नहीं हुआ है। बाजारों, मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर जमा हैं। कूड़ा समय पर नहीं उठने के कारण रात के समय कुछ स्थानों पर लोग कूड़े के ढेर में आग लगा रहे हैं। इससे निकलने वाले धुएं से आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है।
शहर में फिलहाल करीब 40 टन कूड़ा जमा होने का अनुमान है। दिनभर सड़कों और बाजारों में कचरा पड़ा रहने के बाद रात में दुकानें बंद होने पर कुछ जगहों पर कूड़े के ढेर में आग लगा दी जाती है। कूड़े में पॉलिथीन और अन्य सामग्री होने के कारण धुआं काफी देर तक वातावरण में बना रहता है।
वर्जन:
हड़ताल के बावजूद कूड़ा उठान कार्य पूरी तरह किया जा रहा है। अगर कहीं कूड़ा जमा हो रहा है तो उसे आग लगाने के बजाय हमें सूचित करें। कूड़े में आग लगाना गलत है अगर ऐसा किया जा रहा है तो रात के समय निरीक्षण कर कूड़े में आग लगाने वालों के चालान किए जाएंगे।-विकास शर्मा। जेई नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
..................
मांगें पूरी होने तक आंदोलन रहेगा जारी : कर्मचारी
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नारनौल इकाई के कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 19वें दिन भी जारी रही। राज्य कैशियर महेंद्र सिंह संगेलिया ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने समेत अन्य मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने अग्निशमन विभाग के दिवंगत दो कर्मचारियों के परिवारों को मुआवजा और एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। संघ ने हड़ताल 25 और 26 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया। धरने में जिला प्रधान राहुल सिंह, महेंद्र दायमा, मनोज बोयत सहित कर्मचारी मौजूद रहे।