फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Arrested the one who pretended to be a job by sending a message

मैसेज भेजकर ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले को पुलिस ने किया काबू

Sat, 25 Sep 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Arrested the one who pretended to be a job by sending a message
महेंद्रगढ़। जिला पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोगों को झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ये जालसाज भिन्न भिन्न तरीकों से आमजन को झांसा देकर उनके पैसे हड़प लेते थे। सदर थाना महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने आरोपी दीपू झा वासी उत्तम नगर, दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि गांव सिसोठ के रहने वाले दिनेश कुमार ने थाना सदर महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया था कि ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर उसके साथ धोखाधड़ी की गई है और उसके अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया जबकि पुलिस एक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

जालसाजों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड से संबंधित मामले की तकनीकी सहायता से गहनता से जांच की गई। पुलिस ने जांच करते हुए साइबर फ्रॉड की घटना को अंजाम देने में शामिल अन्य आरोपी को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है। जालसाज ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह आमजन को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और ऑनलाइन नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी करते थे। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह दिया वारदात को अंजाम
जालसाजों ने पीड़ित के साथ ऑनलाइन नौकरी देने का झांसा देकर पीड़ित से पैसे ठगने की घटना को अंजाम दिया। आरोपित दीपू झा ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने पीड़ित के पास ऑनलाइन नौकरी से संबंधित मैसेज करता और झांसे में लेकर फर्जी लिंक भेजकर पीड़ित के खाते से पैसे उड़ा लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed