फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Arrested a young man roaming around with a fake number plate on the bike

बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लेकर घूम रहे एक युवक को किया गिरफ्तार

Mon, 05 Sep 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Arrested a young man roaming around with a fake number plate on the bike
बाइक पर दूसरी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे एक आरोपी को शहर के सतनाली मोड़ से सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने वाहन जांच के दौरान काबू किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट व बाइक बरामद की है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी जिला झज्जर में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी से पूछताछ कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के समय महेंद्रगढ़ शहर में सतनाली मोड़ महेंद्रगढ़ पर मौजूद थी। उसी समय पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक संजय निवासी गागड़वास बाइक से महेंद्रगढ़ होते हुए सतनाली या नारनौल जाएगा जिसके पास यूपी से चोरी की हुई बाइक है। सूचना पर टीम ने सतनाली मोड़ पर नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा तो काबू कर लिया। टीम ने बाइक के चेसिस और इंजन नंबर से छानबीन करते हुए पता लगाया कि बाइक के नंबर यूपी से रजिस्टर्ड हैं लेकिन युवक ने बाइक पर हरियाणा की फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी। टीम ने मौके से आरोपी के पास से बाइक जब्त कर ली और उसके खिलाफ थाना शहर महेंद्रगढ़ में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed