फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five arrested In Mahendragarh Of Haryana

हरियाणाः पपला को छुड़ाने के मामले में पांच गिरफ्तार, महेंद्रगढ़ निवासी हैं दो आरोपी

Fri, 13 Sep 2019 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 13 Sep 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
Five arrested In Mahendragarh Of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

 विक्रम उर्फ पपला को बहरोड़ में पुलिस थाने में फायरिंग कर छुड़ाने के मामले में राजस्थान पुलिस ने वीरवार को महेंद्रगढ़ के गांव खैरोली निवासी दिनेश, खैरोली गांव के ही श्याम सुंदर, राजस्थान निवासी नरेंद्र, अलवर निवासी जितेंद्र और तिजारा निवासी विक्रम भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि विक्रम गुर्जर एके-47 लेकर पहुंचा था। राजस्थान पुलिस ने इस मामले में छह लोगों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया है। इसमें पांच महेंद्रगढ़ व एक रेवाड़ी जिले का रहने वाला है। मुख्य आरोपी पपला व इन छह लोगों की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस नारनौल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी तथा राजस्थान के बार्डर वाले एरिया में छापामारी कर रही है।

विज्ञापन


विक्रम उर्फ पपला को थाने से छुड़ाने के आरोप में राजस्थान पुलिस ने छह लोगों पर 50-50 हजार इनाम घोषित किया है। इसमें पांच आरोपी महेंद्रगढ़ जिले के हैं। एक आरोपी रेवाड़ी जिले का निवासी है। छठा आरोपी राजस्थान के तिजारा का रहने वाला है। पुलिस रेवाड़ी जिले के आदर्श नगर निवासी आकाश यादव, महेंद्रगढ़ जिले के गांव खैरोली निवासी धर्मबीर गुर्जर, खैरोली निवासी अशोक गुर्जर, इसी गांव के निवासी दीक्षांत, खैरोली निवासी सोमदत्त व बैरावास निवासी दिनेश को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


राजस्थान पुलिस ने वीरवार को महेंद्रगढ़ के गांव खैरोली निवासी दिनेश, खैरोली गांव के ही श्याम सुंदर, राजस्थान निवासी नरेंद्र, अलवर निवासी जितेंद्र और तिजारा निवासी विक्रम भी गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया है। राजस्थान पुलिस ने विक्रम पपला व छह अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को भी कई स्थानों पर छापेमारी की थी। राजस्थान पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुुप इस मामले में छापेमारी कर रहा है। इसमें हरियाणा के गुरुग्राम की स्पेशल टास्क फोर्स भी सहयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ में नहीं कोई केस
महेंद्रगढ़ जिला पुलिस के अनुसार गांव खैरोली के जिन लोगों पर इनाम घोषित हुआ है उन पर पहले अपराध का कोई केस दर्ज नहीं है। इन आरोपियों की फोटो नारनौल पुलिस को भी भेजी गई है। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। रेवाड़ी निवासी आकाश पर रेवाड़ी शहर में दो केस दर्ज हैं।


पपला को दो साल में दो बार पुलिस पर हमला कर छुड़ाया
विक्रम उर्फ पपला पर महेंद्रगढ़ में 4 लोगों की हत्या करने का आरोप है। हत्या के मामले में विक्रम का भाई लाला जेल में है। पपला ने वर्ष 2014-15 में ये हत्याएं की थी। पपला के साथी 8 सितंबर 2017 को महेंद्रगढ़ न्यायिक परिसर में पुलिस पर हमला कर उसे छुुड़ा ले गए थे। इसके बाद साल बाद भी पुलिस आरोपी पपला को आज तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। पपला पर हरियाणा पुलिस ने 2 लाख का इनाम घोषित किया हुआ है। पपला के साथियों को 6 सितंबर को राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जहां से उसके साथी एके 47 से पुलिस पर हमला कर उसे छुड़ा ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed