फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Around 700 passengers were stranded at Mahendragarh station for six hours, organizations helped

किसान आंदोलन, महेंद्रगढ़ स्टेशन पर छह घंटे फंसे रहे 700 यात्री, धार्मिक संस्थान आए मदद को आगे

Tue, 19 Oct 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Around 700 passengers were stranded at Mahendragarh station for six hours, organizations helped
रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ पर ट्रैन के बाहर खड़े यात्री - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़/सतनाली। किसान आंदोलन के कारण महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली दिल्ली बीकानेर सुपर फास्ट ट्रेन में करीब 700 यात्री छह घंटे महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेेशन पर फंसे रहे। इसके अलावा इस मार्ग पर चार रेलसेवाएं बाधित रही। ट्रेन में फंसे यात्रियों की मदद को सामाजिक संगठनों एवं एनजीओ से जुड़े लोग मदद को आगे आए। माता वैष्णो देवी जल व अन्न क्षेत्र संस्था द्वारा यात्रियों को बिस्किट, कढ़ी-चावल व पानी सहित अन्य खाद सामग्री का वितरण किया। रेलवे द्वारा शाम चार बजे ट्रेन रवाना होने की घोषणा के बाद अधिकांश यात्री निजी वाहनों के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन

- 10.46 बजे महेंद्रगढ़ स्टेशन पहुंची थी दिल्ली-बीकानेर सुपर फास्ट:
लौहारू क्षेत्र जाम की सूचना के बाद दिल्ली-बीकानेर सुपर फास्ट ट्रेन को महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया। इस ट्रेन में 22 डिब्बों में करीब 700 यात्री सवार थे। रेलवे द्वारा जब छह घंटे की देरी से 4.10 बजे ट्रेन रवानगी की सूचना दी तो यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद अनेक यात्रियों के साथ परिवार एवं बच्चे भी थे। अधिकांश यात्री निजी वाहनों से अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन

--------------
- ये रेलगाड़ियां हुई प्रभावित:
बीकानेर मंडल पर किसान आंदोलन के कारण रेवाड़ी-सादुलपुर खंड, रेवाड़ी-सिरसा-रोहतक खंड, बठिंडा- हनुमानगढ़ खंड, सादुलपुर-रतनगढ़, सादुलपुर- हनुमानगढ खंडों पर छह घंटे तक रेल सेवाएं प्रभावित हुई। रेवाड़ी-सादुलपुर खंड पर गाड़ी संख्या 04824 रेवाड़ी-जोधपुर को किसान आंदोलन के कारण रद्द किया गया। गाड़ी संख्या 04823 जोधपुर- रेवाड़ी को सादुलपुर स्टेशन पर रद्द किया गया। गाड़ी सादुलपुर से रेवाड़ी के मध्य आंशिक रूप से रद्द कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- माता वैष्णो देवी संस्थान आया मदद को आगे:
छह घंटे से अधिक समय यात्रियों के स्टेशन पर फंसे रहने की सूचना के बाद माता वैष्णो देवी जल व अन्न क्षेत्र सेवा संस्थान व दैनिक रेलयात्री महासंघ के सदस्य यात्रियों की मदद को आगे आए। कम दूरी क्षेत्र के यात्रियों ने निजी वाहनों के सहारे गंतव्य तक पहुंच गए। जबकि दिल्ली-बीकानेर रूट पर लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों ने इंतजार करना उचित समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed