फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Army personnel Naresh Kumar cremated with state honors

सैन्यकर्मी नरेश कुमार का राजकीय सम्मान से किया अंतिम संस्कार

Tue, 25 Jan 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Army personnel Naresh Kumar cremated with state honors
सेना की सातवीं राजरिफ बटालियन के जवान कस्बे के नरेश कुमार का मंगलवार को कस्बे में गमगीन माहौल में राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर बटालियन के सीनियर जेसीओ सूबेदार राजकुमार ने सेना और नायब तहसीलदार नरेश कुमार ने प्रशासन की ओर से पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी। बता दें कि एक जनवरी को सेना का जवान अवकाश पर घर आया था। दस दिन पूर्व गांव डिगरोता से सतनाली जाते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद सैनिक को उपचार के लिए दिल्ली आर्मी अस्पताल में उपचाराधीन था जहां रविवार को उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

नरेश कुमार के पार्थिव शरीर के साथ आए बटालियन के सूबेदार राजकुमार ने बताया कि नरेश कुमार दिल्ली के आर्मी अस्पताल में उपचाराधीन थे जहां उपचार के दौरान वे जिंदगी की जंग हार गए। मंगलवार को जैसे ही उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो उनके परिवार व कस्बे का माहौल गमगीन हो गया। हिसार से पहुंची सलामी गार्द ने मातमी धुन बजाकर जवान नरेश कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। जवान को सेना की ओर से सीनियर जेसीओ सूबेदार राजकुमार ने जबकि प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार नरेश कुमार ने पुष्पचक्र अर्पित की अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार नरेश कुमार कुमार का 1998 में सेना में भर्ती हुए थे। सेना में सेवाकाल के दौरान वे देश के विभिन्न हिस्सों मे तैनात रहे और वर्तमान में पंजाब के गुरदासपुर में तैनात थे। वे अपने पीछे पिता किशन सिंह, माता कमलेश देवी, पत्नी सरोज देवी, पुत्री संजू व लड़का विक्रम सिंह सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पुत्री व पुत्र अविवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन धर्मपाल चौधरी, अध्यक्ष मेजर ईश्वर सिंह, जिला सैनिक बोर्ड से डब्ल्यूओ कृष्ण कुमार, शहीद सेवा दल के अध्यक्ष सावन सिंह रोहिल्ला, पूर्व हवलदार बजरंग सिंह, सुरेश सिंह, दीवान सिंह शेखावत, राकेश तंवर, सतेंद्र सिंह, सवाई राठौड़, नारायण साहब, जसवंत सिंह, सुबे. रामबीर सिंह, नायब सूबेदार बिजेंद्र सिंह, कैलाश सिंह, तेजपाल सिंह, अधिवक्ता बलबीर सिंह, उदय सिंह, दादा भानसिंह, चेतन सिंह, मुरारी शेखावत, महेंद्र सिंह समेत अनेक सामाजिक संगठन व गणमान्य लोगों ने उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed