फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Archer receives cash prize of Rs 7 lakh from CM in Gurugram

Mahendragarh-Narnaul News: तीरंदाज आर्चर को गुरुग्राम में सीएम से मिला 7 लाख का नकद पुरस्कार

Thu, 12 Feb 2026 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Archer receives cash prize of Rs 7 lakh from CM in Gurugram
फोटो 02 मंच पर सीएम के साथ मौजूद ​खिलाड़ी। ​खिलाड़ी
नारनौल। तीरंदाज दिव्या सैनी को सीएम नायब सिंह सैनी के हाथों 7 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला है। गुरुग्राम में आयोजित सीएम कप के उद्घाटन से पहले प्रदेश के करीब 500 खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था जिसमें जिले से दिव्या भी शामिल थी।
विज्ञापन

नौ फरवरी को गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित सीएम कप के उद्घाटन अवसर पर नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी और इसी दौरान उन्होंने दिव्या सैनी को 7 लाख रुपये नकद देकर सम्मानित किया था। ये राशि अब सीधे दिव्या के खाते में आएगी।
विज्ञापन

साल 2025 में उत्तराखंड में 28 जनवरी से 11 फरवरी तक आयोजित 38वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुई टीम तीरंदाजी में दिव्या सैनी ने गोल्ड मेडल पर निशाना साधा था। दिव्या की टीम में जींद की काजल व हिसार की निकिता व मोनिका खिलाड़ी भी शामिल थी। जहां 50 मीटर रेंज में बेहतर प्रदर्शन कर सोना जीता था। सीएम ने दिव्या के साथ काजल, निकिता व मोनिका को भी 7-7 लाख देकर पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दिव्या ने बताया कि सीएम के हाथों पुरस्कार मिलना वास्तव में ही कभी न भूल पाने वाला क्षण रहा। इस राशि से अब पहले से बेहतर तीर कमान खरीदकर उससे अभ्यास कर और भी बेहतरीन प्रदर्शन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed