फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   AQI in Narnaul reached 209 in the morning and 136 in the evening.

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में सुबह 209 और शाम को 136 के पास पहुंचा एक्यूआई

Mon, 30 Oct 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 30 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
AQI in Narnaul reached 209 in the morning and 136 in the evening.
नारनौल। जिले में सुबह-सुबह स्मॉग छाने से एक्यूआई का स्तर बढ़ना शुरू हो गया है। सोमवार सुबह 8 बजे 181 एक्यूआई और 10 बजे 209 एक्यूआई के पास पहुंच गया था। हालांकि सायं 4 बजे 136 पर एक्यूआई पहुंचने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण शहर के बीचोंबीच खुल्ले में कूड़ा जलाया जाना है। इससे आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता का स्तर खराब होने की ज्यादा संभावना बन रही है। नारनौल में दिसबंर व जनवरी माह में एक्यूआई स्तर 300 के पार पहुंच जाता है, अगर अभी से लोगों ने थोड़ी सावधानी नहीं बरती तो आने वाले दिनों में बुजुर्गों के लिए ज्यादा परेशानी का कारण बन जाएगा, इसलिए प्रशासन को भी कूड़े पर आग लगाने वालों पर कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन



आंखों में जलन व बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी


सुबह एक्यूआई का स्तर बढ़ने से लोगों की आंखों में जलन व बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसकी वजह से कुछ लोग तो मास्क लगाकर घर से बाहर आ रहे थे। बता दे कि नारनौल में सुबह 8 बजे 181, 10 बजे 209 और सायं 4 बजे 136 पर एक्यूआई पहुंच गया। ऐसे में दीपावली पर्व से पहले ही जिले में एक्यूआई का स्तर खराब श्रेणी में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन




सोमवार सुबह 200 के पास एक्यूआई तक पहुंच गया था, जो स्वास्थ्य के लिए खराब श्रेणी में आता है। आगामी दिनों में एक्यूआई का स्तर बढ़ सकता है, जिससे बुजुर्गों को परेशानी का समाना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. चंद्र मोहन, नोडल अधिकारी, पर्यावरण क्लब, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed