फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Application for Agniveer recruitment till 22 March

Mahendragarh-Narnaul News: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन 22 मार्च तक

Fri, 15 Mar 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 15 Mar 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Application for Agniveer recruitment till 22 March
नारनौल। अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए युवा 22 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी से सेना भर्ती निदेशक कर्नल आनंद साकले ने बताया कि भारतीय सेना में अग्निवीर के लिए युवा समय रहते आवेदन करें। उन्होंने बताया कि अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक वर्कलोड पड़ने से वेबसाइट धीमी पड़ जाती है। ऐसे में युवाओं को वेबसाइट धीमी चलने से खासी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

कर्नल आनंद साकले ने बताया कि भर्ती के लिए इस बार से दो नए नियम हैं। इस बार से अग्निवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी पद का नाम अग्निवीर कार्यालय सहायक/एसकेटी होगा। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट एसकेटी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए टाइपिंग टेस्ट ऑनलाइन सीईई के दौरान किया जाएगा। इसमें परीक्षण के दौरान अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) वांछनीय है। केवल वे उम्मीदवार जो टाइपिंग टेस्ट उत्तीर्ण करेंगे वे भर्ती प्रक्रिया के चरण- दो के लिए बुलाए जाने के पात्र होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार से शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी) और शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवारों को प्रचलित नीति के अनुसार अनुकूलनशीलता परीक्षण देना होगा। आईटीआई योग्य उम्मीदवार अग्निवीर तकनीकी के लिए आवेदन करें ताकि बोनस अंकों का फायदा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed