फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Apart from the favourites, everyone else's possessions were uprooted and their belongings were taken away.

Mahendragarh-Narnaul News: चहेतों को छोड़ बाकियों के कब्जे उखाड़े, सामान उठाया

Wed, 06 Nov 2024 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Apart from the favourites, everyone else's possessions were uprooted and their belongings were taken away.
महेंद्रगढ़। नगरपालिका ने दूसरे दिन भी शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम की ओर से दुकानों से रेहड़ी, बैंच व अन्य प्रकार के सामान को भी जब्त किया गया। वहीं, दुकानदारों ने नपा टीम पर चहेतों का सामान न उठाने और भेदभाव करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बुधवार को अभियान के तहत शॉपिंग कॉम्पलेक्स, आंबेडकर चौक, विश्वकर्मा चौक, आईटीआई रोड, बस स्टैंड, बालाजी चौक, शंकर मार्केट तक अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर जब टीम की ओर से सामान को उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में डाला गया तो दुकानदारों ने विरोध भी किया। नपा टीम दो ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ जहां भी पहुंची उससे पहले ही रेहड़ी वाले वहां से गायब हो गए।
विज्ञापन

वहीं, दुकानदारों ने भी अपने सामान को समेटकर दुकानों के अंदर रख लिया। नगर पालिका की टीम जैसे ही आगे बढ़ी दुकानदारों ने पीछे से फिर दुकानों के बाहर सामान लगा लिया। बालाजी चौक, आईटीआई रोड, बस स्टैंड, आंबेडकर रोड पर अनेक दुकानदारों ने टीम पर भेदभाव का आरोप भी लगाया। आईटीआई रोड पर नगर पालिका की टीम पहुंची तो लोक निर्माण विभाग के बाहर रेहड़ी खड़ी को उठाने लगे तब रेहड़ी चालक के साथ कहासुनी भी हुई। इस अवसर पर नपा लिपिक सन्नी, दरोगा रिंकू, दरोगा बिजेंद्र सहित सफाई कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

-दुकानदारों का आरोप- परिचितों के किसी सामान को हाथ नहीं लगाया
वहीं, कुछ दुकानदारों ने कहा कि नपा की टीम परिचितों के अतिक्रमण को नहीं हटा रही है और टीम की ओर से भेदभाव किया जा रहा है। परिचितों के किसी भी प्रकार के सामान को हाथ तक नहीं लगाया गया। रेहड़ी चालकों ने आरोप लगाया कि आईटीआई रोड पर आए दिन रेहड़ी चालकों का सामान उठाया जाता है, जबकि बड़ी फर्मों का सामान उठाने की हिम्मत तक नहीं होती। शॉपिंग कॉम्पलेक्स में दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है। अभियान चलाने की बजाय छोटे व्यापारियों और रेहड़ी चालकों को परेशान करते हैं और उनका सामान जब्त करते हैं।


-----------------
शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए सभी दुकानदारों व व्यापारियों से अपील है कि इस अभियान में सहयोग करें। तय सीमा पर अपने सामान को रखें, जिससे शहर की सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति न हो। टीम बिना किसी भेदभाव के अभियान चला रही है। यह अभियान अब लगातार जारी रहेगा, इसमें सभी सहयोग करें।

-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed