फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anshu built a career in sports alongside her studies; won 11 medals in basketball.

Mahendragarh-Narnaul News: अंशु ने पढ़ाई के साथ बनाया खेल में कॅरिअर, बास्केटबॉल में जीते 11 पदक

Thu, 09 Jul 2026 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Anshu built a career in sports alongside her studies; won 11 medals in basketball.
फोटो संख्या:51- ​खिलाड़ी अंशु - फोटो : Samvad
महेंद्रगढ़। गांव खायरा निवासी अंशु ने पढ़ाई के साथ खेल क्षेत्र में कॅरिअर बनाया है। अब तक अंशु ने बास्केटबॉल में राज्य स्तर पर 8 जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 3 पदक हासिल किए हैं। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना उनका मुख्य लक्ष्य है।
विज्ञापन

अंशु ने बताया कि उन्होंने छठी कक्षा से ही बास्केटबॉल खेलना शुरू किया और इसके बाद उनकी इसमें रुचि बन गई। अंशु आरपीएस स्कूल का छात्र है और यहीं पर कोच धर्मवीर से प्रशिक्षण प्राप्त किया। अंशु के पिता संजय और माता पूनम भी साधारण परिवार से ही हैं।
विज्ञापन

उनके परिवार में कोई खिलाड़ी नहीं था। जब वे स्कूल गए तो उनको खेल पीरियड के दौरान खेलते हुए ही उनकी रूचि जागृत हुई और फिर अच्छा प्रदर्शन करने पर कोच ने भी उनका मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पहला पदक वर्ष 2018 में जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में जीता था। इसी से उनका हौंसला बढ़ा और अंशु ने सब-जूनियर राज्य चैंपियनशिप में 2018-19 में रोहतक और रेवाड़ी में भी पदक हासिल किए। इसी तरह वे 15 राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में भाग ले चुके हैं और राज्य स्तर पर 8 पदक हासिल कर पाए।

वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर तीन स्पर्धाओं में भाग लेकर 3 पदक हासिल किए हैं। इनके अलावा स्कूली और सीबीएसई स्पर्धाओं में भी नाम कमाया है। अंशु प्रतिदिन 6 घंटे अभ्यास करते हैं और अब अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा के लिए तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed