{"_id":"6aef6ddd60fcc4efb40a9514","slug":"another-opportunity-for-those-left-off-the-draft-electoral-roll-to-get-their-names-added-narnol-news-c-196-1-nnl1005-147525-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ड्राफ्ट मतदाता सूची से बाहर हुए लोगों को नाम जुड़वाने का एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ड्राफ्ट मतदाता सूची से बाहर हुए लोगों को नाम जुड़वाने का एक और मौका
विज्ञापन
नारनौल। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके, उन्हें अब अंतिम मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और मौका दिया गया है।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि यह सुविधा उन मतदाताओं के लिए है, जिन्हें गणना फॉर्म दिए गए थे, लेकिन उन्होंने किसी कारण से फॉर्म भरकर जमा नहीं करवाया। ऐसे मतदाताओं को अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरी प्रविष्टि की श्रेणी में रखकर ड्राफ्ट सूची से बाहर किया गया था।
उपायुक्त ने बताया कि ऐसे मतदाताओं की बूथवार सूची नाम हटाने के कारणों सहित मतदान केंद्रों, पंचायत भवनों, शहरी स्थानीय निकाय कार्यालयों और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी। यह सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी पीडीएफ के रूप में उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं ने पहले ही फॉर्म-6 जमा करवा दिया है, उन्हें दोबारा फॉर्म देने की जरूरत नहीं है। जांच के बाद उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा और उन्हें पुराना ईपीआईसी नंबर ही मिलेगा।
ऐसे जमा करें फॉर्म
उपायुक्त के अनुसार, जो मतदाता अभी भी पुराने पते पर रह रहे हैं, वे गणना फॉर्म भरकर हस्ताक्षर करें और साथ में परिशिष्ट-ख का कथन लगाएं। इसमें फॉर्म पहले जमा नहीं करवा पाने का कारण बताना होगा। इसे स्वयं या परिवार के सदस्य के माध्यम से ईआरओ, एईआरओ अथवा बीएलओ को दिया जा सकता है।
जो मतदाता हरियाणा में ही दूसरी जगह चले गए हैं, उन्हें फॉर्म-8 भरने की जरूरत नहीं है। वे गणना फॉर्म के साथ परिशिष्ट-ग में नया पता और विधानसभा क्षेत्र लिखकर पते के प्रमाण सहित नए क्षेत्र के ईआरओ को जमा करवाएं।
मतदाता ईसीआईनेट के माध्यम से ई-साइन करके ऑनलाइन भी फॉर्म जमा कर सकते हैं। वेबसाइट या ईसीआईनेट ऐप पर पुराने ईपीआईसी नंबर से फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है। बीएलओ से संपर्क के लिए ''बुक ए कॉल विद बीएलओ'' सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।