फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Another group from the Mangalamukhi community submitted a memorandum to the SP.

Mahendragarh-Narnaul News: मंगलामुखी समाज के दूसरे गुट ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Thu, 11 Dec 2025 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Another group from the Mangalamukhi community submitted a memorandum to the SP.
नारनौल। मंगलामुखी समाज से जुड़ा विवाद शहर में शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इसे लेकर मंगलामुखी समाज के दूसरे गुट ने वीरवार को जिला पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में मूंगफली उर्फ अमर सिंह ने आरोप लगाया है कि विनोद नामक व्यक्ति की ओर से नारनौल-महेंद्रगढ़ क्षेत्र में मंगलामुखी समाज पर दबाव बनाया जा रहा है और भय का माहौल उत्पन्न किया जा रहा है। शिकायत में बताया गया कि संबंधित व्यक्ति कथित रूप से अवैध वसूली करता है व मुकदमे दर्ज होने की स्थिति में समझौते के लिए दबाव डालता है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि विनोद के विरुद्ध पूर्व में विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2015 व 2016 में दर्ज मामलों व एक कथित वीडियो का भी उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि किन्नर समाज की परंपराओं के अनुसार संबंधित व्यक्ति को किसी गद्दी या क्षेत्र का अधिकार नहीं दिया गया है, फिर भी वह स्वयं को मंगलामुखी समाज का प्रतिनिधि बताकर कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed