{"_id":"65171da5affb2e179c0439b1","slug":"another-accused-arrested-in-liquor-vend-robbery-case-narnol-news-c-196-1-nnl1004-4875-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शराब ठेके पर लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शराब ठेके पर लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Sat, 30 Sep 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी के नियामतपुर बॉर्डर पर शराब ठेके पर लूट करने के मामले में थाना नांगल चौधरी पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संदीप नांगल सोडा के रूप में हुई। पुलिस ने पूछताछ में आरोपी से नकदी बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घसोला निवासी संदीप ने थाना नांगल चौधरी में शराब ठेके पर लूट करने के संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें उसने बताया कि 19 अगस्त को नियामतपुर बॉर्डर के ठेके पर 3 लड़के मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और हथियार के बल पर सेल्समैन से रुपए लूट कर ले गए। वहां पर बैठे दो व्यक्तियों के मोबाइल भी छीन कर ले गए।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसी रात बुढवाल शराब के ठेके से 3 बाइक सवार बदमाश ठेके पर नकदी लूट कर ले गए और सेल्समैन को कहा कि तेरे ठेकेदारों को बताया था कि इस इलाके में ठेके चलाने हैं तो हर महीने 60 हजार रुपये मंथली के रूप में देने होंगे और जान से मारने की धमकी देते हुए मंथली की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है।