फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Another accused arrested for snatching cash and mobile by beating

पिटाई कर नकदी और मोबाइल छीनने का एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Jan 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for snatching cash and mobile by beating
छीनाझपटी के मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी। संवाद - फोटो : Narnol
थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस ने पिटाई कर मोबाइल और नकदी छीनने के मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सुनील निवासी नांगल हरनाथ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव नांगल हरनाथ क्षेत्र में पिटाई कर एक व्यक्ति से रुपये और मोबाइल छीने थे। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि रविकांत निवासी बचीनी ने 2 अक्तूबर 2021 को थाना सदर महेंद्रगढ़ में शिकायत देकर चार नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ पिटाई कर फोन और नकदी छीनने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़ित ने बताया था कि कुछ युवकों ने उसको फोन कर गांव नांगल हरनाथ में बुलाया। वहां पहुंचने पर उन्होंने उसकी पिटाई की और डंडे व रॉड से वार किए। उसका फोन और पैसे छीने छीन लिए। थाना सदर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज किया गया था। मामले में जांच करते हुए थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने वारदात को अंजाम देने में शामिल एक आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं आठ मामले
पुलिस ने जांच करते हुए पता लगाया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। आरोपी सुनील के खिलाफ पहले भी मारपीट, छीनाझपटी और आर्म्स एक्ट के तहत 8 मामले दर्ज हैं। दर्ज मामलों में छह महेंद्रगढ़ थाना व एक दादरी तथा एक कनीना के हैं। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात के बारे में और उनके साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed