फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Annu wins in the Sustainable Agriculture theme

Mahendragarh-Narnaul News: सतत कृषि थीम में अन्नू ने मारी बाजी

Wed, 12 Nov 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 12 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Annu wins in the Sustainable Agriculture theme
फोटो संख्या:67- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते खंड ​शिक्
कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना में खंड स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

सतत कृषि थीम में राजकीय उच्च विद्यालय भड़फ की छात्रा अन्नू प्रथम, द्वितीय राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना के प्रशांत, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल धनौंदा की छात्रा संजू तृतीय रही। अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्लास्टिक के विकल्प थीम में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना की छात्रा साक्षी प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना के हिमेश द्वितीय व रावमावि पोता का मोनू तृतीय रहा। ग्रीन एनर्जी में राउवि भड़फ की दीपांशु प्रथम, राकउवि की पूजा द्वितीय व राजकीय मॉडल स्कूल कनीना का शुभम तृतीय रहा।
मैथमेटिकल मॉडलिंग थीम में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना याशिका प्रथम, इसी विद्यालय की नैंसी द्वितीय व जिया तृतीय रहीं। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता थीम में आरआर ग्रीन मैक्स खेडी तलवाना की छात्रा तन्वी प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना के हिमांशु द्वितीय व रावमावि पोता का मोहित तृतीय रहा।
विज्ञापन

जल संरक्षण और प्रबंधन थीम में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल धनौंदा की दिव्या प्रथम, रामावि की छात्रा प्रिया द्वितीय और पीएम श्री भोवावास का विवेक तृतीय रहा। प्राचार्य सुनील खुडानिया ने बताया कि प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी विद्यालयों में से मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना ने हमेशा की तरह अपना वर्चस्व बनाए रखा और सर्वाधिक 9 पोजिशन हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कियाश।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदर्शनी में खंड शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नवाचारी मॉडलों की सराहना करते हुए विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में निरंतर खोज और सीखने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्राचार्य सुनील खुडानिया, क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक शामिल हुए। निर्णायक मंडल में सूबे सिंह प्रवक्ता भौतिकी, राज सिंह, सोनिया रहे। जिन्होंने सभी मॉडलों का गहन निरीक्षण कर निष्पक्ष मूल्यांकन किया। प्रदर्शनी के परिणामों में सातों थीम से उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed