फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ankit Yadav of Kothal Khurd became a Lieutenant in the Indian Army

Mahendragarh-Narnaul News: कोथल खुर्द के अंकित यादव भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

Tue, 10 Mar 2026 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ankit Yadav of Kothal Khurd became a Lieutenant in the Indian Army
फोटो संख्या:67-गांव कोथल खुर्द निवासी अंकित यादव भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर स्वागत करते
महेंद्रगढ़। गांव कोथल खुर्द के अंकित यादव ने पहले ही प्रयास में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। अंकित की सफलता की खबर गांव में पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

अंकित यादव ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा सूबेदार मेजर फूलचंद, पिता सूबेदार अनिल कुमार, माता, चाचा सुनील व अपने शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के संस्कार, बुजुर्गों का आशीर्वाद व शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह मुकाम हासिल हो पाया है। मंगलवार को ग्रामीणों की ओर से अंकित यादव का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीजे बजाकर, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर जजपा के जिला प्रधान राजकुमार खातोद, कर्नल पीपी भगत, सूबेदार धर्मवीर, कोथल खुर्द की सरपंच रजनी देवी, मदन शास्त्री मेघनवास, जयदेव, संजय, रामफल, हनुमान, सुरेश, विजय जांगड़ा ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed