{"_id":"61c214deaa9826087b06399d","slug":"angered-by-not-opening-the-gate-of-hooda-park-anganwadi-workers-blocked-the-road-narnol-news-rtk6334271188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा पार्क का गेट नहीं खोलने से भड़की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रोड जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा पार्क का गेट नहीं खोलने से भड़की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रोड जाम किया
विज्ञापन
जाम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को समझाते सिटी थाना प्रभारी अश्वनी कुमार। संवाद
- फोटो : Narnol
तय कार्यक्रम के अनुसार बैठक करने के बाद एसडीएम को ज्ञापन देने से लिए हुड्डा पार्क पहुंचीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए हुड्डा पार्क का गेट नहीं खोला गया। इससे नाराज होकर उन्होेंने पार्क के सामने आईटीआई रोड को जाम कर दिया। आधे घंटे तल जाम लगाने की जानकारी मिलने के बाद सिटी थाना प्रभारी अश्वनी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगरपालिका कर्मचारियों को फोन कर गेट खुलवाया। गेट खुलने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पार्क में बैठक शुरू की।
बता दें कि 19 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका यूनियन से संबंधित एआईयूटीयूसी व तालमेल कमेटी कार्यकर्ता 8 दिसंबर से हड़ताल पर हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चौधरी रणवीर सिंह हुड्डा पार्क में बैठक करने के बाद लघु सचिवालय में पहुंचकर एसडीएम को मांगों का ज्ञापन सौंपा। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने आईटीआई रोड, राव तुलाराम चौक, सतनाली चौक, कॉलेज रोड होते हुए लघु सचिवालय पहुंचीं और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। यूनियन की जिला प्रधान कृष्णा देवी व जिला सचिव संतोष ढिल्लों ने कहा कि वे अपनी 19 सूूत्रीय मांगोें को लेकर 14 दिन से हड़ताल पर हैं। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर तालाबंदी व अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान भी यूनियन द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार शीघ्र मांगों को पूरा नहीं करेगी तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस अवसर पर सूबे सिंह, संतोष ढिल्लों, छाजुराम रावत उपस्थित रहे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मुख्य मांगें
एप पर रोक लगाकर ऑफ लाइन काम कराना, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देना, कार्यकर्ताओं को 24 हजार व सहायिकाओं को 16 हजार न्यूनतम वेतन देना, मानदेय की जगह वेतन, वेतन वृद्धि सेवानिवृत्ति लाभ देने, पदोन्नति लागू करने, दुर्घटना पर मुआवजा देने, रिक्त पदों पर भर्ती करने, आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लेने, ईएसआई व पीएफ का लाभ देने, मेडिकल अवकाश तथा वेतन हर माह की पहली तारीख को देना है।

हुड्डा पार्क के सामने रोड जाम करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : Narnol

लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में एसडीएम को ज्ञापन सौंपतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : Narnol

हुड्डा पार्क महेंद्रगढ़ में बैठक करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : Narnol
विज्ञापन