फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anger erupted over the movement of overloaded dumpers, road was blocked

Mahendragarh-Narnaul News: ओवरलोड डंपरों की आवाजाही पर फूटा गुस्सा, सड़क किया जाम

Wed, 16 Jul 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 16 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Anger erupted over the movement of overloaded dumpers, road was blocked
फोटो 13बॉयल की ढाणी हरनाथ में जाम लगाने के बाद डंपरों पर कार्रवाई करते अधिकारी।संवाद
नांगल चौधरी। खंड के गांव बायल की ढाणी हरनाथ में ओवरलोड डंपरों की आवाजाही से परेशान ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने जाम खुलवाया। हालांकि बुधवार को चार ओवरलोड डंपरों का 3.14 लाख रुपये का चालान भी काटा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन को कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। जाम की सूचना पर निजामपुर प्रशासन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आगे से ओवरलोड डंपर नहीं चलेंगे।
विज्ञापन

इसका उल्लंघन करने पर सूचना प्रशासन को दी जाए। प्रशासन के आश्वासन के कुछ घंटों बाद ही रात को फिर ओवरलोड डंपर गांव से गुजरने लगे। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने दोबारा सड़क को अवरुद्ध कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इसको लेकर जल्द ही जिला प्रशासन से मुलाकात कर इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया जाएगा। यदि जल्द कोई समाधान नहीं निकाला गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सुरक्षा और गांव की संरचना के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed