पूरी बिजली नहीं मिलने से गांव मिर्जापुर बाछौद के किसानों में रोष पाया जा रहा है। वीरवार को बिजली निगम के एसडीओ के नाम किसानों ने ज्ञापन सौंपकर बिजली सप्लाई को सुचारु रूप से रखने की मांग की गई। बिजली निगम के एसडीओ के अनुपस्थित रहने के कारण किसानों ने ज्ञापन उपस्थित अनिल जई को सौंपा। धर्मेंद्र यादव की अध्यक्षता में सौंपे गए ज्ञापन में किसानों ने कहा कि पिछले कई दिनों से फसल की सिंचाई के लिए बिजली सुचारु रूप से नहीं आ रही है। जिसके कारण उनको परेशानी हो रही है। ठंड के मौसम को देखते हुए किसान रातभर फसल की सिंचाई के लिए मारा-मारा फिर रहा है। ज्ञापन में किसानों ने बिजली निगम से मांग की है कि अगर समय रहते बिजली व्यवस्था को सुचारु रूप से चालू नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होेंगे, जिसकी जिम्मेदारी बिजली निगम की होगी। इस मौके पर दयाराम, विजेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह ,बाबूलाल, कालूराम ,महेंद्र सिंह, जयप्रकाश, राकेश, तेज सिंह व राजकुमार मौजूद रहे।