फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   anger among people due to non stoppage of superfast trains

सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव न होने से लोगों में रोष

Mon, 23 Aug 2021 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
anger among people due to non stoppage of superfast trains
महेंद्रगढ़। आदर्श रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ पर सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव न होने से क्षेत्रवासियों में रेल मंत्रालय के खिलाफ भारी रोष है। बार-बार ज्ञापन दिए जाने एवं धरना प्रदर्शन के बाद भी मंत्रालय इस सैनिक बाहुल्य क्षेत्र की सुनवाई नहीं कर रहा। सांसद का डीओ लेटर का भी रेलवे बोर्ड कोई महत्व नहीं समझ रहा।
विज्ञापन

दैनिक रेल यात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिला सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है। क्षेत्र से हजारों सैनिक देश सेवा में बॉर्डर पर तैनात हैं। छुट्टी मिलने पर जब वे घर आते हैं तो गाड़ियां न रुकने की वजह से उन्हें पूरी रात रेवाड़ी जंक्शन पर काटनी पड़ती है। जिले में प्रदेश का एक मात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय है, जहां देश एवं विदेश से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। लेकिन सुपर फास्ट ट्रेन न रुकने से विद्यार्थियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अलावा व्यापारियों को भी काफी दिक्कतें आती हैं। सियालदाह-बीकानेर एक्सप्रेस, हावड़ा-बाड़मेर व जोधपुर-दिल्ली रेल गाड़ियों का जयपुर जोन व बीकानेर मंडल ने लोहारू रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया गया है, लेकिन इन गाड़ियों का रेलवे के उच्च अधिकारियों ने महेंद्रगढ़ में ठहराव नहीं किया। राजस्थान में इन गाड़ियों का ठहराव छोटे-छोटे रेलवे स्टेशन पर किया गया है। जबकि महेंद्रगढ़ स्टेशन की आमदनी और यात्री उपरोक्त छोटे-छोटे स्टेशनों से अधिक है।
विज्ञापन

ये मांगें भी रखीं:
-जयपुर से लोहारू तक चलने वाली सभी गाड़ियों का विस्तार पहले की भांति रेवाड़ी जंक्शन तक
- टीसी की पोस्ट को महेंद्रगढ़ स्टेशन पर सृजित की जाए।
- रेलवे स्टेशन पर कोच इंडेक्स बोर्ड लगाई जाएं।
- प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर टीन शेड लगाई जाए।
- प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर लगी टीन के अंदर बारिश में पानी आता है उसकी रिपेयर की जाए और बढ़ाकर डबल किया जाए।
- दिव्यांग के लिए रैंप की सुविधा की जाए।
-----------------------------------
बाक्स:
एक महीने में मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे धरना प्रदर्शन
पाटोदा ने बताया कि इसी माह में पांच नई रेल गाड़ियों का विस्तार हुआ है जयपुर से नई इंटरसिटी सादलपुर तक, मुंबई से हिसार, जयपुर से गंगानगर, बीकानेर से हरिद्वार व जोधपुर से ऋषिकेश जो वाया सादलपुर होकर किया गया है, महेंद्रगढ़ स्टेशन को इन ट्रेनों से वंचित रखा गया है। अध्यक्ष ने सरकार से मांग की है कि अगर एक माह में रेलवे संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं किया तो क्षेत्र के लोग धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे जिसका जिम्मेदार रेल प्रशासन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed