फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anganwadi workers took out procession for demands

मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

Sat, 01 Jan 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers took out procession for demands
मांगों को लेकर राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Narnol
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन से संबंधित स्कीम वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया व आंगनबाड़ी तालमेल कमेटी के आह्वान पर हड़ताल के 25वें दिन भी जारी रही। इस दौरान लघु सचिवालय में कार्यकर्ताओं ने जिला प्रधान कृष्णा देवी की अध्यक्षता में धरना दिया। धरने के पश्चात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने महावीर चौक से जुलूस निकालकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव के निवास स्थान पर जाकर उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिला प्रधान कृष्णा देवी ने कहा कि प्रदेश स्तरीय रैली करनाल में 5 जनवरी को होगी। जिसमें जिला की आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमारी प्रमुख मांगों सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन लागू करने, 2018 के समझौता को लागू करने व पोषण ट्रैकर एप पर रोक लगाने, वर्कर व हेल्पर की पेंशन लागू करने जैसी मांगों को अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। धरने को मास्टर सूबे सिंह, सचिव संतोष ढिल्लो, प्रेमलता, राजेश देवी, माया देवी, सावित्री देवी, चंद्रमुखी, निधि, सुरेश, सविता, राजवंती, मनीषा, राजकुमारी, मुनेश, निरंजना, जिला सचिव छाजूराम रावत ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed