{"_id":"62279ade8cfc9437f1308197","slug":"anganwadi-workers-expressed-their-anger-by-holding-a-public-meeting-on-women-s-day-narnol-news-rtk640540382","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने महिला दिवस पर जनसभा कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने महिला दिवस पर जनसभा कर जताया रोष
विज्ञापन
आंगनबाड़ी तालमेल कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को 90वें दिन भी लघु सचिवालय में कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को लघु सचिवालय पार्क में जिला प्रधान कृष्णा देवी की अध्यक्षता में जनसभा आयोजित की गई। सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, श्रमिक कर्मचारी संगठनों, महिला संगठनों ने कार्यकर्ताओं की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार की दमनकारी नीतियों का पुरजोर विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय से महावीर चौक पर जुलूस निकाला।
वक्ताओं ने कहा कि 8 मार्च का महिला दिवस महिलाओं के शोषण व उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है। संघर्ष के रास्ते ही नारी की मुक्ति संभव है। कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि असल में नारी की मुक्ति पुरुष और नारी के साझे दुश्मन आज की पूंजीवादी व्यवस्था से छुटकारे पर संभव है। सरकार की जन विरोधी नीतियों को संयुक्त आंदोलन से ही परास्त किया जा सकता है। इस आंदोलन में प्रदेश की तमाम जनता को जोड़कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्थन में जनमत तैयार किया जाएगा। कार्यकर्ता प्रदेश की ही बहन-बेटियां हैं। समाज को आगे बढ़ाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका है, जिसे नकारा नहीं जा सकता। सभा को सर्व समाज मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम गोमला, सरजीत नंबरदार, ठाकुर अतरलाल, ओमप्रकाश, सत्यपाल, हरपाल सिंह, कामरेड बलबीर सिंह, छाजूराम रावत ने संबोधित किया। लघु सचिवालय नारनौल से महावीर चौक तक जुलूस निकाला। जनसभा का संचालन एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह ने किया।