फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Amilal Memorial Sports Extravaganza to be held in Daungda Ahir on November 1 and 2

Mahendragarh-Narnaul News: दौंगड़ा अहीर में 1 व 2 नवंबर को होगा अमीलाल मेमोरियल खेल महाकुंभ

Fri, 30 Oct 2026 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Amilal Memorial Sports Extravaganza to be held in Daungda Ahir on November 1 and 2
कनीना। गांव दौंगड़ा अहीर में 1 व 2 नवंबर को आयोजित होने वाले अमीलाल मेमोरियल खेल महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर हैं। वीर बालक अमीलाल की स्मृति में होने वाले इस आयोजन को सफल बनाने के लिए यंग फार्मर क्लब के पदाधिकारी और ग्रामीण खेल मैदान तैयार करने में जुटे हैं। मैदान को समतल करने के साथ कबड्डी और कुश्ती के लिए अलग-अलग ग्राउंड बनाए जा रहे हैं। ग्रामीण भी आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिवसीय खेल महाकुंभ में कबड्डी, कुश्ती, एथलेटिक्स सहित कई प्रतियोगिताएं होंगी। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

ये होंगी प्रतियोगिताएं
एक नवंबर को लड़कों की अंडर-14 (45 किलोग्राम) नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रथम पुरस्कार 7100, द्वितीय 5100, तृतीय 2100 और चतुर्थ पुरस्कार 1100 रुपये रखा गया है। लड़कियों की ओपन नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय 7100, तृतीय 3100 और चतुर्थ पुरस्कार 2100 रुपये मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक्स में लड़कों की 1600 मीटर और लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में प्रथम पुरस्कार 3100, द्वितीय 2100 और तृतीय 1100 रुपये दिया जाएगा। अंडर-11 वर्ग की 200 मीटर और अंडर-14 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में प्रथम पुरस्कार 1100, द्वितीय 750 और तृतीय 500 रुपये रहेगा। अंडर-17 वर्ग की 800 मीटर दौड़ में प्रथम 1500, द्वितीय 1100 और तृतीय 700 रुपये मिलेंगे।
दो नवंबर को ओपन नेशनल कबड्डी का मुख्य मुकाबला होगा। इसमें विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता को 31 हजार रुपये मिलेंगे। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 5100-5100 रुपये दिए जाएंगे। कबड्डी के मुकाबले मैट पर होंगे।

इसके अलावा बुजुर्गों की दौड़, महिलाओं की मटका दौड़, गोला फेंक और रस्साकशी भी होगी। दो नवंबर को दोपहर दो बजे से कुश्ती प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। इनमें विभिन्न मुकाबलों के लिए 31 हजार से लेकर 500 रुपये तक के पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed