{"_id":"6643bc4bfd31f81b3607fef6","slug":"alleged-to-shut-down-buses-cm-complained-at-the-window-narnol-news-c-203-1-sroh1010-109486-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बसों को बंद करने का आरोप, सीएम विंडो पर की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बसों को बंद करने का आरोप, सीएम विंडो पर की शिकायत
Wed, 15 May 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 15 May 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी क्षेत्र के ग्रामीण रूटों से बस संचालन में राज्य परिवहन के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए लोगों ने सीएम विंडो पर शिकायत की है। इससे दो जिलों के करीब 50 से अधिक गांवों के लोगों को सुविधा नहीं मिल रही है।
सामाजिक संगठनों व ग्राम पंचायतों की ओर से मंगलवार को ग्रामीण रूटों से सुबह व शाम के समय बस संचालन की मांग को लेकर कैंप कार्यालय में तहसीलदार मदनलाल को भी मांग पत्र सौंपा। साथ ही सीएम विंडो पर शिकायत लगाकर बस संचालन में मनमानी कर रहे अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई है।
मंगलवार को लघु सचिवालय पहुंचे सतबीर खेड़ा, रतिपाल सुरजनवास, बिरेंद्र खेड़ा, बाबूलाल बवानियां, अजीत, अशोक की ओर से सौंपे ज्ञापन में बताया कि रेवाड़ी व नारनौल डिपो की बसें रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ के ग्रामीण रूटों से चलती थी जिन्हें विभाग के कुछ अधिकारियों ने अपनी मनमर्जी से बसों को बंद कर दिया था। रेवाड़ी डिपो की बस शाम 6:10 बजे रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिले के गांव कुंड से वाया भैरूका बास, मोहनपुर, नांगल, ऊंचा, नीचा, गोमला, बवानिया, चलती थी। साथ ही महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सुबह 5:50 नारनौल से इन्हीं ग्रामीण रूटों से होते हुए रेवाड़ी पहुंचती थी। ग्रामीणों को रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ आगमन में अच्छी सुविधा मिली थी, लेकिन डिपो के कुछ अधिकारियों ने कभी आय कम होने, कभी स्टाफ की कमी तो कभी बसों की कमी होने का हवाला देते हुए इन बसों को बंद कर दिया। उनकी मांग है कि महेंद्रगढ़ से सुबह 5:50 बजे रेवाड़ी व रेवाड़ी से शाम 6:10 बजे महेंद्रगढ़ के लिए ग्रामीण रूटों से बसों का पुन: संचालन किया जाए।