फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Allegations to be Investigated Within a Week; Deputy Commissioner Assigns Responsibility to DMC.

Mahendragarh-Narnaul News: एक सप्ताह में होगी आरोपों की जांच उपायुक्त ने डीएमसी को सौंपी जिम्मेदारी

Thu, 07 May 2026 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Allegations to be Investigated Within a Week; Deputy Commissioner Assigns Responsibility to DMC.
फोटो संख्या:80- नगर पालिका कार्यालय में डीएमसी रणबीर के सक्षम अपनी समस्या रखते पार्षद--संवाद
महेंद्रगढ़। नपा प्रधान, अधिकारियों व पार्षदों की चल रही आपसी खींचतान के चलते दो माह से विकास कार्य ठप्प पड़े हैं। वहीं वीरवार को इस अखाड़े में जिला प्रशासन की भी इंट्री हो गई है। प्रधान की ओर से अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए उपायुक्त ने डीएमसी को एक सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन


वीरवार को उपायुक्त अंजलि अनुपमा की ओर से लघु सचिवालय में बंद कमरे में डीएमसी, नगरपालिका के अधिकारियों, प्रधान व पार्षदों की बैठक बुलाई गई। प्रधान की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच के लिए डीएमसी रणबीर सिंह को एक सप्ताह का समय दिया।
विज्ञापन


प्रधान रमेश सैनी की ओर से अधिकारियों पर विकास कार्याें में अनियमितता बरतने, गुणवत्ता के नियमों की अनदेखी सहित भ्रष्टाचार व धांधली की आशंका जताते हुए पत्र लिखकर एमई से जवाब मांग था लेकिन किसी भी पत्र का जवाब नहीं देने पर प्रधान दो बार इस्तीफे, एक बार धरना-प्रदर्शन व एमई के कार्यालय पर ताला जड़ने की चेतावनी दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सप्ताह के दौरान विधायक कंवर सिंह यादव व एसडीएम योगेश सैनी की ओर से बैठक बुलाकर पत्रों के जवाब दिलाने व जांच के आश्वासन दिए जा चुके हैं। वहीं गत मंगलवार को प्रधान ने एमई कार्यालय पर तालाबंदी की चेतावनी दी थी। वीरवार को उपायुक्त अंजली अनुपमा ने बारी-बारी से अधिकारियों, प्रधान व पार्षदों का पक्ष सुना।


पार्षदों ने भी अधिकारियों पर उठाएं सवाल

डीएमसी रणबीर सिंह वीरवार को जब नगर पालिका कार्यालय पहुंचे तो कुछ पार्षदों ने नपा के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। वहीं पार्षद राजेश कुमार, सुनील तायल, प्रतिनिधि यशपाल शर्मा, हरिराम खन्ना ने डीएमसी रणबीर सिंह से मांग करते हुए कहा कि उनके वार्डों में बंद पड़े गलियों के निर्माण व विकास कार्याें को लेकर बार-बार आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन काम शुरू नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed