फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Allegation of indecent act and assault with student

छात्रा के साथ अश्लील हरकत व मारपीट का आरोप

Thu, 09 Dec 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Allegation of indecent act and assault with student
रास्ते में रोककर छात्रा के साथ अश्लील हरकत और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी बेटी गांव के ही विद्यालय में पढ़ती है। बुधवार को छुट्टी होने के बाद जब वह घर लौट रही थी तो रास्ते में नीकू नामक युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। बेटी ने विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता ने कहा कि जब बेटी के साथ हुई मारपीट के बारे में अन्य विद्यार्थियों ने उन्हें सूचना दी तो वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंच गया। युवक नशे में था और बेटी को गालियां दे रहा था। वह उनके साथ मारपीट करते हुए पत्नी को चोट पहुंचाई। घटना को अंजाम देकर युवक फरार हो गया। युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लड़की के पिता ने वीरवार सुबह जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed