फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   All-rounder Muskan Shines in Haryana's Victory

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा की जीत में ऑलराउंडर मुस्कान ने बिखेरी चमक

Fri, 08 May 2026 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
All-rounder Muskan Shines in Haryana's Victory
फोटो नंबर- 25गांव पहुंचने पर मुस्कान का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत- कोच
नारनौल। राष्ट्रीय अंडर-17 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में मुस्कान ने हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में हरियाणा की टीम ने राजस्थान को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक जीता। गांव पहुंचने पर मुस्कान का भव्य स्वागत किया गया और खुली जीप में आकोदा से खुड़ाना तक लाया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान मुस्कान ने बतौर ऑलराउंडर टीम की जीत में योगदान दिया। उन्होंने शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन बनाए और बीच के ओवर में विरोधी टीम की रन गति पर अंकुश लगाया। कोच उत्कर्ष ने बताया कि मुस्कान में खेल के प्रति जूनुन है और उनके प्रदर्शन से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

दादा चिरंजी लाल ने बताया कि मुस्कान खेल व पढ़ाई में शुरू से अच्छी रही है और उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। उन्होंने बताया कि उम्मीद है आगामी प्रतियोगिता में मुस्कान बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा बनना सपना सच होने जैसा है जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। आगामी प्रतियोगिता में भी बेहतर करने का प्रयास रहेगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल होकर देश का प्रतिनिधित्व करना मेरा लक्ष्य है। -मुस्कान, क्रिकेट खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article