{"_id":"66c4f246b4e9ccf2790ad124","slug":"all-parties-should-cooperate-in-conducting-peaceful-elections-dc-narnol-news-c-196-1-nnl1003-115273-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सभी दल करें सहयोग : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सभी दल करें सहयोग : डीसी
Wed, 21 Aug 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 21 Aug 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-04राजनीतिक दलों की बैठक लेती उपायुक्त मोनिका गुप्ता। स्त्रोत-प्रशासन
नारनौल। विधानसभा आम चुनाव-2024 को जिला प्रशासन तटस्थ होकर निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाएगा व किसी के साथ भी कोई पक्षपात नहीं होगा। यह बात जिला उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका गुप्ता ने मंगलवार को लघु सचिवालय में सभी राजनीतिक दलों की बैठक के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने में सभी राजनीतिक दलों का भी सहयोग जरूरी है। ऐसे में राजनीतिक दल भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 15वीं हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का गंभीरता के साथ पालन करें। डीसी ने बताया कि राजनीतिक दलों की सुविधा के लिए लघु सचिवालय के रूम नंबर 103 में एकल खिड़की की व्यवस्था की गई है। जहां से जिला स्तर की मंजूरी ली जा सकती है, शेष मंजूरी संबंधित आरओ देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए राजनीतिक दल सुविधा पोर्टल पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संबंधित एसडीएम को जिले में चारों विधानसभा क्षेत्र में आरओ बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि कोई भी बैनर या पोस्टर छपवाए तो उसकी दो प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में जरूर दें। सभी राजनीतिक दल आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना करें।