फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Albendazole given to 2000 children in government college

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय में 2000 बच्चों को दी एल्बेंडाजोल

Wed, 12 Feb 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 12 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Albendazole given to 2000 children in government college
फोटो नंबर-04राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के दौरान मौजूद स्टाफ सदस्य व छात्र। संवाद
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में में कृमि मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने बताया कि स्वस्थ शरीर के लिए अच्छा और पोषणयुक्त भोजन बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उचित आहार और व्यवहार से संपूर्ण स्वास्थ्य को प्राप्त किया जा सकता है। बच्चों की आंतों में परजीवी होने के कारण वह उनके खराब शारीरिक और मानसिक विकास, एनीमिया और कुपोषण की स्थिति को पैदा करते हैं। जो उन्हें लंबे समय की परेशानियों से ग्रसित कर सकता है। इसकी रोकथाम और निपटारा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा साल में दो बार फरवरी में और दूसरा सितंबर में कृमि मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जाता है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2015 में की गई थी। तभी से प्रति वर्ष दो बार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर सिविल अस्पताल से डॉ. नरेंद्र, प्रवीण, मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर और प्रेम कुमारी आशा वर्कर ने करीब 2000 विद्यार्थियों को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल टेबलेट वितरित की। शेष बचे विद्यार्थियों को मॉप-अप दिवस 18 फरवरी को कृमि नाशक टेबलेट वितरित की जाएगी। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर, डॉ. नरेश यादव, डॉ. महेंद्र मुदगिल, डॉ. संजय तंवर, डॉ. सोनू जागलान, डॉ. प्रियंका शर्मा व डॉ. गीता व समस्त स्टाफ सदस्यों उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed